सातमील के पास दुर्घटना के बाद लगी भीड़ व पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
सुरेश पटेल बकेवर थाना क्षेत्र के बैरागीखेड़ा गांव निवासी थे। उनकी बेटी सुनीता की शादी हुसैनगंज थाने के सैदनापुर गांव निवासी राजू पटेल से हुई थी। रविवार को वह बेटी के घर जा रहे थे।
सातमील तिराहे पर केले खरीदने के बाद सड़क पार करते समय रायबरेली की ओर जा रहे ट्रक ने कुचल दिया। शोर सुन इलाकाई लोग पहुंचे। तब तक ट्रक जा चुका था। आसपास के लोगों के पहचानने के बाद सुनीता को खबर दी।
घटना से सुनीता का रो-रो कर हाल बेहाल हो गया। एसएसआई इजहार अहमद ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।