फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुर: सथरियांव टीम ने 62 रनों से जीता मैच

Tue, 21 Feb 2023 01:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाह। जय जियारेश्वर क्रिकेट टूर्नामेंट की ओर सोमवार को पहला मैच खेला गया। इसमें हुलवामऊ व सथरियांव टीम के बीच मुकाबला हुआ। सथरियांव टीम ने 62 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर सथरियांव टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 15 ओवर के मैच मेें सात विकेट खोकर 149 रन बनाए। खिलाड़ी सोनी सिक्सर ने चार छक्के और दो चौकों के साथ 39 रन की नाबाद पारी खेली। इसके बाद जवाब में उतरी हुलवामऊ टीम की शुरुआत खास नहीं हुई। 11 ओवर में 87 रन बनाकर सभी खिलाड़ी आउट हो गए। हुलवामऊ टीम ने 62 रन से मैच जीता। खिलाड़ी सोनी सिक्सर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रधान ने बताया कि विजेता टीम को 11 हजार रुपये और उप विजेता टीम को 5100 रुपये का इनाम दिया जाएगा। टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रधान सुशील सिंह ने फीता काटकर किया। इस मौके पर फिरोज खान, राहुल पासवान, प्रियम त्रिवेदी, अम्बेश, विजय चंदेल, दुर्गेश सिंह, सुधीर सिंह, वीरेंद्र मौर्या, लल्लू खान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें