फतेहपुर। लापता अंतराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिला महामंत्री रविवार को लखनऊ में मिले है। वह लखनऊ कैसे पहुंचे, इसका पता नहीं लग सका है।
राधानगर मोहल्ला निवासी अनुरोध कुमार उर्फ अन्नू जिला महामंत्री हैं। वह कलक्टरगंज में कपड़े का कारोबार करते हैं। वह दुकान का माल खरीदने के लिए शनिवार सुबह कानपुर रोडवेज बस से गए थे। करीब दोपहर 11 बजे उनका मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद परिजनों ने कई बार कॉल किया पर उनका फोन नहीं लगा। घर रात तक नहीं आने पर परिवार ने खोजबीन शुरू की। कोई पता नहीं लगने पर राधानगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। करीब रात दो बजे लखनऊ चारबाग के पास उन्हें फतेहपुर के ही एक युवक ने देखा। क्योंकि उसने फेसबुक पर पहले ही अन्नू के लापता होने की पोस्ट देखी थी। इसलिए तुरंत परिजनों को खबर दी। परिजन लखनऊ रवाना हुए। सकुशल घर लेकर आए। अन्नू ने बताया कि रोडवेज बस में बैठने के बाद गहरी नींद आ गई थी। इसके बाद क्या हुआ इसका होश नहीं है। संवाद