ससुर खदेरी नदी के रपटा पुल के ऊपर से बहता पानी(फाइल फोटो)।
- फोटो : FATEHPUR
खखरेरू(कन्नौज)। कोट-दरियामऊ गांव के बीच ससुर खदेरी नदी पर बने रपटा पुल को लेकर लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव स्वीकृत हुआ तो वर्षों से परेशान लोगों को आवागमन में राहत मिलेगी।
बता दें कि बरसात में ससुर खदेरी नदी का जलस्तर बढ़ता है। ऐसे में कोट-दरियामऊ गांव के बीच नदी पर बने रपटा पुल के ऊपर से पानी बहने लगता है। जिसके बाद प्रशासन द्वारा आवागमन पर रोक लगा दी जाती है। इससे ग्रामीणों का संपर्क ब्लॉक व तहसील मुख्यालय से टूट जाता है। कई साल से इस रपटा पुल को बनाने की मांग हो रही है। इसे लेकर लोक निर्माण विभाग प्रयागराज द्वारा तीन करोड़ 16 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कराया है। जिसे शासन को भेज दिया गया है।