फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पत्नी से झगड़कर सरसाैल के युवक खुद पर किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ (फतेहपुर)। कानपुर नगर के सरसौल थाना क्षेत्र के पताखेड़ा निवासी अमित कुमार (35) रविवार शाम अपनी ससुराल ललौली थाना क्षेत्र के मेवली गांव निवासी बाबूलाल के घर पत्नी लक्ष्मी देवी को लेने पहुंचा। रात नौ बजे किसी बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। अमित कुमार ने घर में रखा चाकू उठाकर अपने गले में वार कर जान देने का प्रयास किया। युवक के ससुर, पत्नी और पड़ोसियों ने किसी तरह युवक को पकड़कर उसके हाथ से चाकू छीना। घायल होने की सूचना पर बहुआ चौकी प्रभारी सुमित तिवारी पहुंचे और घायल को एंबुलेंस से सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। अमित कुमार नशे का लती है। अपनी पत्नी से हमेशा मारपीट कर प्रताड़ित करता है। पत्नी करीब पांच साल से मायके में रह रही है। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि पति-पत्नी का विवाद है। इसको लेकर युवक ने जान देने का प्रयास किया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें