फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माफिया डॉन बब्लू के इशारे पर अगवा सर्राफ मुक्त

Wed, 09 Sep 2015 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 पुलिस ने 5 सितंबर को इलाहाबाद से अपहृत सर्राफ को यहां के एक फार्म हाउस से छुड़ाकर चार अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। सर्राफ के अपहरण की योजना बरेली जेल में बंद माफिया डॉन बब्लू श्रीवास्तव ने बनाई थी।
विज्ञापन


फिरौती के रूप में 10 करोड़ रुपये मांगे गए थे। पकड़े गए चार लोगों में बब्लू श्रीवास्तव का सगा भांजा विकल्प श्रीवास्तव भी है। इनके पास से 9 एमएम व .32 बोर की दो पिस्टलें, 315 बोर का तमंचा, आल्टो कार, लैपटॉप, मोबाइल, फर्जी सिमकार्ड आदि बरामद हुए।

असोथर थाना पुलिस ने बब्लू श्रीवास्तव समेत 12 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। फिरौती की रकम हवाला के जरिए डॉन बब्लू तक पहुंचाने की योजना थी।

पुलिस लाइन में एसपी अनीस अहमद अंसारी ने बताया कि इलाहाबाद के अशोक नगर ऑक लैंड रोड निवासी चर्चित सराफा व्यवसायी पंकज महिंद्रा की जवाहर स्क्वायर कोतवाली क्षेत्र में ज्वैलरी की दुकान है।
विज्ञापन


5 सितंबर की रात दुकान बंद करके आईटेन कार से घर जाते समय व्यवसायी को अगवा किया गया था। बदमाशों ने उनकी कार  संगम स्थित बंधवा में लेटे हनुमान मंदिर के पास छोड़ दी थी।

क्राइम ब्रांच और असोथर पुलिस को यमुना कटरी के सरकंडी गांव मजरे भरुवा का डेरा में एक फार्म हाउस पर कुछ संदिग्ध लोगों के आने की खबर मिली। यह फार्म हाउस इलाहाबाद के थाना कैंट क्षेत्र के 4ए/2 म्येराबाद निवासी विनीत सिंह परिहार का है।

पुलिस ने सोमवार की रात यहां छापा मारा तो सर्राफ पंकज महिंद्रा बंधे पड़े थे। पुलिस ने मौके पर विकल्प श्रीवास्तव ऊर्फ गोलू पुत्र तरुण कुमार श्रीवास्तव निवासी एस-1 पत्रकार नगर कालोनी कैंट इलाहाबाद, महेंद्र यादव पुत्र हरिलाल यादव निवासी गुनुरपुरा थाना गुलरिया गोरखपुर, सच्चिदानंद यादव ऊर्फ सचिता पुत्र राजेंद्र निवासी भरथरी उरुवा बाजार गोरखपुर, चंद्रमोहन ऊर्फ बब्लू यादव पुत्र बच्चा लाल निवासी बरेठी थाना थरवई व हाल पता झूंसी इलाहाबाद को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें