किशनपुर। जालंधरपुर में आयोजित जेपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को जालंधरपुर और सरौली टीम के बीच मुकाबला खेला गया। शानदार प्रदर्शन करते हुए सरौली टीम ने जालंधरपुर को 65 रन से शिकस्त दी। विजेता टीम के राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सरौली टीम ने निर्धारित ओवरों में 115 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जालंधरपुर की टीम सरौली के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और निर्धारित लक्ष्य से काफी पीछे रह गई। सरौली ने मुकाबला 65 रन से अपने नाम कर लिया।
मैच में सरौली टीम के राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 55 रन बनाए और एक विकेट भी हासिल किया। उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मुकाबला देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।