फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम एक्सप्रेस के दो घंटे रुकने पर यात्रियों का हंगामा

Wed, 27 May 2015 12:49 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, फतेहपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-हावड़ा रूट के अटसरायं व सिराथू रेलवे स्टेशन के बीच सोमवार को मूरी एक्सप्रेस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से मंगलवार को भी अप लाइन बाधित रही।
विज्ञापन


जिससे अप लाइन के हजारों यात्री परेशान रहे। बहाल हुई डाउन लाइन की ट्रेनों को आदर्श रेलवे स्टेशन में 25 से 30 मिनट तक रोका गया। संगम एक्सप्रेस करीब दो घंटे रोके जाने से नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा काटा। इसके बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।    

राउरकेला से जम्मूतवी जा रही 18101 मूरी एक्सप्रेस इलाहाबाद से सोमवार  दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर रवाना हुई थी, जो कौशांबी के उक्त स्टेशनों के बीच पटरी से नौ डिब्बे उतरने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। अप और डाउन लाइन की ट्रेनें रोक दी गई थीं।
विज्ञापन


जिस पर यात्रियों ने आदर्श रेलवे स्टेशन में हंगामा काटा था। मंगलवार को भी हादसे का असर दोपहर तक रहा। अप लाइन में फर्राटा भरने वाली ट्रेनें न चलने से आदर्श रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य तक पहुंचने वाले यात्रियों को  निराश होना पड़ा।

आदर्श रेलवे स्टेशन से फतेहपुर से कानपुर के लिए केवल पैंसेजर ट्रेन ही जा सकी।  उधर, बहाल हुए डाउन ट्रैक में चलने वाली रीवा एक्सप्रेस, मथुरा एक्सप्रेस, जोधपुर-हावड़ा जैसी ट्रेनों के आदर्श रेलवे स्टेशन मेें 25-30 मिनट रोेके जाने से मुसाफिरों की भीड़ रही।

पानी के लिए स्टैंडपोस्टों व वाटर कूलरों पर मारामारी रही। सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर स्टेशन मेें रुकी संगम एक्सप्रेस मेें सवार यात्री सबसे ज्यादा हलाकान दिखाई दिए। इस ट्रेन के डेढ़ घंटे के बाद भी न चलने से कूपे में सवार यात्री गर्मी से उबल पड़े।
विज्ञापन


यह उबाल गुस्से के रूप में फूट पड़ा। यात्रियों के हंगामा काटने पर  ट्रेन को इस स्टेशन से 12 बजकर 42 मिनट पर रवाना किया गया। रेलवे टीआई नवीन बाबू ने बताया कि अप लाइन बहाल करने का प्रयास जारी है। शाम तक अप लाइन साफ हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें