फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: झांसा देकर महिला सिपाही से ठगी का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। मेट्रोमोनियल साइट्स से संपर्क में आई महिला सिपाही को गैर जनपद स्थानांतरण के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में करीब 5 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस लाइन में रहने वाली महिला सिपाही संध्या ने एक माह पहले लखनऊ के विकास कुमार सिंह उर्फ प्रिंस के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई थी। सिपाही का आरोप है कि जीवन साथी डाट काम के जरिए विकास से संपर्क हुआ था। विकास ने खुद को डीजी कार्यालय में तैनात बताया था। उसे चंदौली जिले में स्थानांतरण करने का झांसा दिया था उसने 25 हजार विकास के खाते में भेजे थे। कुछ दिन बाद पता चला विकास धोखेबाज है और कई लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है। इसके बाद साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। साइबर थाना निरीक्षक मोहम्मद कमल खान ने बताया आरोपी विकास कुमार सिंह लखनऊ के थाने के राजाजीपुरम जलालपुर फाटक शिवपुरी कॉलोनी निवासी है। आरोपी के खिलाफ गोंडा, सीतापुर में कई धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें