फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: स्वामी मूलानंद की पुण्यतिथि पर सांधु संतों ने भंडारे में खाया प्रसाद

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राधिका वाटिका में रविवार को ब्रम्हलीन स्वामी मूलानंद की पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर आयोजित भंडारे में साधु संतों को भोजन कराया गया। गोपाल गुप्ता और अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता ने मूर्ति की पूजा अर्चना के बाद साधु संतों को अंग वस्त्र और दक्षिणा प्रदान की।
विज्ञापन

स्वामी मूलानंद की पुण्यतिथि पर राधावाटिका में पहले मूलानंद स्वामी का पूजन कर भोग लगाया गया। इसके बाद सभी साधु-संतों का पूड़ी, सब्जी, खीर का प्रसाद परोसा गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की खासी भीड़ रही। साधु-संतों के बाद अन्य श्रद्धालुओं ने भी प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल, पवन मिश्रा, कुलदीप सिंह भदौरिया, पप्पू सिंह आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें