फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब साध्वी उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले की सांसद साध्वी निरंजन ज्योति का केंद्रीय मंत्रिमंडल में कद और बढ़ा है। अब उन्हें उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

साध्वी ने गुरुवार को जनपद वासियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि जनपद की जनता व कार्यकर्ताओं ने उन्हें इस मुकाम पर पहुंचाया है। 2014 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद उन्हें खाद्य प्रसंस्करण, उद्योग मंत्रालय में राज्यमंत्री बनाया गया था। 2019 में सांसद बनने के बाद वह केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री बनीं। प्रधानमंत्री ने उन पर विश्वास कर उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। इससे पूरे जनपद का गौरव बढ़ा है। उन्होंने जनपद वासियों को आश्वस्त किया कि वह सभी के विश्वास पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ समूचे संगठन का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें