फोटो-47- सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी। संवाद
फतेहपुर। मुख्यमंत्री विकास कार्यों में भेदभाव कर रहे हैं। हमारी मांगों को दरकिनार किया जा रहा है। बजट मिलेगा तो उसका इस्तेमाल जनता के विकास कार्यों में ही होगा न कि निजी विकास में। उक्त बातें रविवार को सपा से सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी ने आवास पर प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
उन्होंने कहा कि शनिवार को मुख्यमंत्री ने कहा था कि सदर विधानसभा में विकास कार्य नहीं हो सके। यदि यहां भाजपा का विधायक होता तो विकास कार्य चरम पर होते। पिछली बार भी भाजपा के विधायक और मुख्यमंत्री थे तब कितना विकास हुआ यह जनता जानती है।
उन्होंने दावा किया कि विपक्ष में रहते हुए भी पिछली बार की तुलना में अधिक विकास कार्य कराए हैं। हसवा, भिटौरा, तेलियानी और नगर पालिका क्षेत्र में अब तक 162 मार्गों का निर्माण कराया गया है। स्वास्थ्य, मंदिर, संपर्क मार्ग और सड़क चौड़ीकरण के 75 करोड़ के कार्य भी कराए गए हैं।
फोटो-47- सदर विधायक चंद्र प्रकाश लोधी। संवाद