फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान से दस हजार रुपये की टप्पेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर (फतेहपुर)। बकेवर थाने से पचास कदम दूर बैंक से रुपये लेकर निकले किसान से मंगलवार दोपहर टप्पेबाज दस हजार रुपये लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने बैंक से सीसीटीवी कैमरे का फुटेज मांगा है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव निवासी धनीराम का बैंक खाता बकेवर कस्बे के स्थित उत्तर प्रदेश पूर्वी ग्रामीण बैंक में हैं। किसान फसल के लिए खाद खरीदने के लिए बैंक रुपये निकालने पहुंचा था। बैंक से रुपये निकालने के बाद गेट पर किसान आया। उसे एक युवक मिला। उसने पास की गुमटी में खड़े साथी को दस हजार रुपये देने की बात कही। उसके बदले में रुमाल में बंधे डेढ़ लाख रुपये कुछ देर के लिए रखने को दे दिया। गड्डी में पांच सौ का नोट लगा देखकर किसान ने उसे झोले में रख लिया। कुछ देर तक युवक के लौटने का इंतजार करता रहा। उसके वापस न आने पर किसान ने रुमाल खोली। पांच सौ की नोट के नीचे सफेद कागज की गड्डी थी। यह देखकर किसान के होश उड़ गए। वह थाने में शिकायत करने पहुंचा। थानेदार विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें