फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आरटीई आवेदन और सत्यापन की प्रक्रिया दो से शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत जिले में निजी स्कूलों में बच्चों के प्रवेश की तैयारी पूरी कर ली गई है। आरटीई के प्रथम चरण में आवेदन और उनके सत्यापन की प्रक्रिया दो फरवरी से शुरू होगी और 16 फरवरी तक चलेगी। शासन के निर्देशानुसार आवेदन प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

आरटीई के तहत निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत सीटें आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए आरक्षित हैं। आवेदन प्रक्रिया के बाद 18 फरवरी को लॉटरी निकाली जाएगी।
योजना के तहत अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामाजिक एवं शैक्षिक रूप से पिछड़ा वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग बच्चे, एचआईवी या कैंसर पीड़ित माता-पिता के बच्चे, निराश्रित, बेघर और बीपीएल वर्ग के बच्चे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए सक्षम अधिकारी की ओर से जारी प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा।
विज्ञापन

बीएसए भारती त्रिपाठी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार आवेदन तीन चरणों में कराए जाएंगे। ताकि सभी पात्र बच्चों को निजी स्कूलों में प्रवेश का अवसर मिल सके।
विज्ञापन

-
आवेदन की तिथियां
प्रथम चरण - 2 से 16 फरवरी।
द्वितीय चरण - 21 फरवरी से 7 मार्च।
तृतीय चरण - 12 से 25 मार्च।
-
लॉटरी की तिथियां
18 फरवरी, 9 मार्च और 27 मार्च।
-
स्कूल आवंटन की तिथियां
20 फरवरी, 1 मार्च और 29 मार्च।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें