फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आरएसएस ने जहानाबाद में किया पथ संचालन

विज्ञापन
फोटो-21-पदचलन करते आरएसएस के स्वयं सेवक। संवाद
विज्ञापन
जहानाबाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 100वां स्थापना दिवस मनाया। रविवार को जिला सह संघ चालक की अगुवाई में कस्बे में पथ संचालन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता कानपुर के प्रांत प्रचारक श्रीराम ने सेवा, संस्कार और समर्पण की एक सदी की यात्रा पर प्रकाश डाला। शताब्दी शंखनाद के इस कार्यक्रम में श्रीराम ने पंच परिवर्तन (पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, स्वदेशी का भाव, नागरिक कर्तव्य और सामाजिक समरसता) विषय पर काम करने के लिए युवाओं से अपील की। पूर्ण गणवेश धारी स्वयंसेवकों ने घोष की धुन पर कदम से कदम मिलाकर समाज को समरसता व संगठित रहने के लिए भ्रमण किया। कार्यक्रम में विधायक राजेंद्र पटेल, नगर संघ चालक महेंद्र, सह नगर संघचालक विवेक उत्तम, गोविंद, आशीष, जयदीप, सौरभ चौहान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें