फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: स्वदेशी मेले में उमड़ी भीड़, देसी उत्पादों की खरीदारी को मिला बढ़ावा

विज्ञापन
फोटो-20-स्वदेशी मेले में सामानों की खरीदारी करते लोग। संवाद
विज्ञापन
फतेहपुर। आईटीआई फतेहपुर परिसर में आयोजित स्वदेशी मेले में लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। मेले में एक ओर जहां विभिन्न विभागों के स्टाॅलों पर लोग सरकारी योजनाओं की जानकारी ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी भी जोर पकड़ रही है।
विज्ञापन




हस्तशिल्पियों, कारीगरों और स्थानीय उद्यमियों की ओर से निर्मित वस्तुओं को दीपावली के अवसर पर बढ़ावा देने के लिए यह मेला आयोजित किया गया है। खादी बोर्ड, रेशम विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, स्वयं सहायता समूह, बेसिक शिक्षा, बैंक और श्रम विभाग के स्टालों में खासी रुचि दिखाई दे रही है।

खादी के वस्त्र, हैंडमेड मसाजर, लकड़ी के सजावटी सामान और खाद्य उत्पादों के स्टाल पर सबसे ज्यादा भीड़ नजर आ रही है। उपायुक्त उद्योग चंद्रभान सिंह ने बताया कि मेले का उद्देश्य हर वर्ग को राष्ट्रीय विकास में भागीदार बनाना है।
विज्ञापन




इससे रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और भारत वैश्विक आपूर्ति केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत करेगा। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे मेले में शामिल होकर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करें और स्वदेशी को अपनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें