श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर शनिवार को बैठक हुई। जिसमें विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने श्रीराम मंदिर निर्माण की जन भागीदारी पर चर्चा की। कहा गया कि मर्यादा पुरुषोत्तम के अयोध्या में बनने जा रहे मंदिर को भव्यता देने का काम हिंदू करेगा।
मोहल्ला जहानपुर स्थित मां काली जी मंदिर परिसर में यह बैठक बुलाई गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष अतुल द्विवेदी ने कहा कि अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण में सब की भागीदारी होनी चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राम प्रकाश ने कहा कि सैकड़ों वर्ष इंतजार करने के बाद अयोध्या में प्रभु राम का मंदिर बनने जा रहा है। देश की सभी हिंदू समाज के लोगों को इसमें बेहतर भागीदारी निभानी चाहिए।
निश्चित रूप से हम सब का यह कर्तव्य है कि इसमें भागीदारी करके सनातन समाज को आगे बढ़ाने का काम करें। इस मौके पर अरविंद गुप्ता भारती ,योगेश गुप्ता अंकित सैनी,,धर्मेंद्र सविता, किशन सोनकर ,दिनेश तिवारी, गोलू चौरसिया, कल्लू, ननकू, राम सजीवन, हर्षित, बबलू भी मौजूद रहे।