फतेहपुर। खागा के नौबस्ता रोड बड़े हनुमान मंदिर के पास स्थित नवनिर्मित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ माधव भवन का बुधवार को शुभारंभ किया गया। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधयों, समाजसेवियों व स्वयं सेवकों की उपस्थिति रही। कानपुर प्रांत प्रचारक रामजी ने कहा कि संघ की शाखाएं गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को राष्ट्र, समाज और संस्कृति के प्रति जागरूक करने का काम करेंगी। वर्तमान समय में सामाजिक एकजुटता और राष्ट्र निर्माण के कार्य में हर एक व्यक्ति को सक्रिय रूप से जुड़ना चाहिए। शिक्षक उमेश मौर्य ने बताया समाज में शिक्षा का महत्व बहुत ही भिन्न है। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक कृष्णा पासवान, पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक करण सिंह पटेल, डॉ. राहुल मिश्र, सत्यप्रकाश शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।