फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गैंगस्टर में फरार 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

Mon, 15 Jan 2024 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। राधानगर पुलिस ने गैंगस्टर में फरार 15 हजार के इनामी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

राधानगर चौकी प्रभारी धीरज कुमार पांडेय ने गश्त के दौरान फिरोज खान को पकड़ा है। प्रभारी निरीक्षक रामनरेश पटेल ने बताया कि आरोपी फिरोज गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव के महबूब नगर निवासी है। आरोपी को पशु चोरी के मामले में साथियों संग पकड़ा गया था।
इसके बाद आरोपी पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई थी। आरोपी गैंगस्टर लगने के बाद कोर्ट में हाजिर नहीं हुआ था। एसपी ने आरोपी फिरोज पर 15 हजार का इनाम घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ कानपुर चकेरी थाने में चोरी, गाजीपुर थाने में आर्म्स एक्ट, थरियांव थाने में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, राधानगर थाने में चोरी, राधानगर थाने में पशु क्रूरता व चोरी और गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें