सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के मंडवा गांव में हुए सांप्रदायिक बवाल से भयभीत मतदाताओं में सुरक्षा की भावना और अपराधियों पर दहशत पैदा करने के लिए बुधवार को बवाल के परिधि में आने वाले करीब आधा दर्जन से अधिक गांवों में सशस्त्र पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स ने रूट मार्च किया।
विज्ञापन
सीओ अतुल कुमार चौबे, थानेदार मनीष पांडेय के नेतृत्व में आरएएफ एवं पुलिस के सशस्त्र जवानों ने प्रेमनगर, जाफराबाद, भूलापुर, मोहम्मदपुर गौंती, उमरपुर गौंती, भैंरवा कला, ओझीपुर और मंडवा गांव में रूट मार्च किया।