फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: रामनवमी शोभायात्रा पर शहर में रूट डायवर्जन लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। रामनवमी पर निकलने वाली शोभायात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए शहर के विभिन्न मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यह डायवर्जन शुक्रवार शाम चार बजे से लागू होगा और यात्रा समाप्ति तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन


डायवर्जन के तहत राधानगर से ज्वालागंज, सदर अस्पताल तिराहे से बाकरगंज-ज्वालागंज, लखनऊ बाईपास चौराहा पक्का तालाब तिराहे से बाकरगंज, लोधीगंज से ज्वालागंज, पटेल नगर चौराहे से स्व. अटल बिहारी बाजपेई तिराहा (वर्मा तिराहा) और पत्थरकटा से पीलू तले-चौक चौराहा से कोतवाली रोडवेज चौकी तक सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। इन मार्गों पर केवल एंबुलेंस को आवागमन की अनुमति होगी। रोडवेज बसों का संचालन वर्कशॉप से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें