फतेहपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय में मेगा रोजगार मेले में 350 युवाओं को नौकरी मिल गई। इन्हें आठ से 20 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। मेले में कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र के 465 छात्रों को मोबाइल बांटे।
अयाह शाह विधायक विकास गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा ने फीता काटकर मेगा रोजगार मेले का शुभारंभ किया। मेले में श्रीराम लाइफ करस कृपा प्राइवेट लिमिटेड ने 20, बीकेएके प्राइवेट लिमिटेड चित्रकूट ने 11, हिमालयन मैन पावर सर्विसेज लखनऊ ने 20, बजाज एलियांस ने पांच, पब्लिक सर्विस फैसिलिटी उन्नाव ने 12 अभ्यर्थियों का चयन किया।
कोल्विन मैनेजमेंट सर्विसेज नोएडा ने पांच, पंत कली एग्रो प्राइवेट लिमिटेड ने 20, कॅरियर ब्रिज स्किल सोल्यू प्राइवेट लिमिटेड अहमदाबाद ने 11, स्मार्ट इन्वेस्टर पोर्टफोलियो फतेहपुर ने चार युवाओं को नौकरी दी। भारत कंस्ट्रक्सन सप्लाई लखनऊ ने 50, पब्लिक फेसिलिटी एक्जेंट एक्वा लखनऊ ने 19, शिवशक्ति बायोटेक लखनऊ ने पांच, एचडीएफसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 20, टाटा मोटर्स इंपलाइज मैन पावर सर्विस लखनऊ ने 20 लोगों को नौकरी दी। पीपल दी ऑनलाइन ने 20, हीरो मोटरकार्प ऑटो मैनपावर ने 15, पुखराज हेल्थ प्राइवेट लिमिटेड कानपुर ने पांच युवाओं का चयन किया। मेले में 800 युवाओं ने साक्षात्कार दिया।
इस मौके पर महेंद्र कुमार यादव, राधाकृष्ण तिवारी, हसरत अली, चंद्रकिशोर, मो. जमीर, सुखनंदन सक्सेनी, संदीप, ललित कुमार, कौशल विकास मिशन के योगेंद्र शुक्ल मौजूद रहे। मेले की अध्यक्षता जिला सेवायोजन अधिकारी ने की।
फोटो- 23- वैष्णवी। संवाद
वैष्णवी ने नीट में सफलता पाई
रक्षपालपुर। खखरेरू कस्बा निवासी धर्मेंद्र अग्रहरि की पुत्री वैष्णवी अग्रहरि ने नीट में सफलता हासिल कर परिवार व नगर का मान बढ़ाया है। लोगों ने धर्मेंद्र अग्रहरि के घर पहुंचकर वैष्णवी को बधाई दी। गांधी नगर वार्ड निवासी वैष्णवी के पिता धर्मेंद्र अग्रहरि शिक्षक हैं। वैष्णवी ने इंटर तक की पढ़ाई प्रयागराज से की है। (संवाद)
--
क्रीड़ा प्रतियोगिता में दिखाया दम
खागा। ब्लॉक ऐरायां के कंपोजिट विद्यालय घूरी में सोमवार को क्रीड़ा प्रतियोगिता में बच्चों ने दम दिखाया। बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता बालक वर्ग में चैंपियनशिप अनीस कंपोजिट विद्यालय बरकतपुर और बालिका बालिका वर्ग में खुशबू कंपोजिट विद्यालय काही अव्वल रहीं। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष गीता सिंह, अंबिका प्रसाद पाल, राजदुलारी पाल मौजूद रहीं। (संवाद)