फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 41 युवाओं को मिली नौकरी

विज्ञापन
जिला सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले में साक्षात्कार देते युवा। - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय में लगे रोजगार मेले में गुरुवार को 41 युवाओं को नौकरी मिली। चयनित युवाओं में 31 को 11700 महीने के पैकेज में नौकरी दी गई। चयनित युवाओं को चार मई को ज्वाइनिंग के लिए कंपनियों ने बुलाया है।
विज्ञापन

मेले में पुखराज हेल्थकेयर कानपुर कंपनी ने 8500 रुपये वेतन पर सात युवाओं को नौकरी दी। वर्धमान यार्न लुधियाना ने तीन युवाओं को 7000 रुपये महीने। श्रीराम रिंग्स एंड पिस्टन ने इंटरमीडिएट उत्तीर्ण 31 युवाओं को 11 हजार 700 रुपये मासिक के पैकेज में नौकरी के लिए चयन किया। जिला सेवायोजन अधिकारी उज्ज्वल सिंह ने बताया कि मेले में कुल 150 युवाओं ने प्रतिभाग किया था। अगला मेला 30 और 31 दिसंबर को रामलीला मैदान अमौली में लगाया जाएगा। इसकी तैयारियों शुरू कर दी गई हैं। इसमें कई राज्य स्तरीय कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें