फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने पति को मार डाला, पत्नी को किया अधमरा

Sun, 19 Jul 2015 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जाफरगंज थाना क्षेत्र के रणमस्तपुर गांव में शुक्रवार रात छत पर सो रहे नवदंपति पर बदमाशों ने हमला बोल दिया। पति की रस्सी से गला घाेंटकर हत्या कर दी। जबकि पिटाई से पत्नी बेहोश हो गई। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।   
विज्ञापन

रणमस्तपुर गांव निवासी गया प्रसाद निषाद के  पुत्र अरुण (21) की शादी तीन जून को बांदा जिले के हरबंशपुर निवासी रामपाल की बेटी रामा देवी से हुई थी। शुक्रवार रात खाना खाने के बाद परिवार के लोग नीचे सो गए, जबकि नव दंपति छत पर सो रहे थे। रात करीब एक बजे दीवार के सहारे छत पर पहुंचे हमलावरों ने अरुण की पिटाई शुरू कर दी। हड़बड़ाहट में रामा उठी तो एक बदमाश ने उसका मुंह दबा दिया और उसे भी पीटा। हमलावरों ने अरुण के गले में रस्सी का फंदा डालकर कर दिया। इस दौरान रामा भी बेहोश हो गई। कुछ देर बाद होश आया तो भाग कर नीचे उतरी और सास शांति देवी व ससुर को घटना की जानकारी दी। आनन-फानन में गांव के  ही डाक्टर रामपाल को बुलाया गया, जिन्होंने अरुण को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रामा देवी से पूछताछ की। उसने हमलावरों की संख्या दो बताई है, लेकिन पहचानने से इनकार कर दिया। । सीओ जाफरगंज बृजराज सिंह ने बताया कि घटना की पड़ताल की जा रही है। जल्द ही हत्याकांड का पर्दाफाश होगा। फिलहाल परिवार के लोग कुछ जानकारी नहीं दे पा रहे हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस के शक की सुई परिजनों के आसपास टिकी है। मृतक के पिता गया प्रसाद ने बताया कि उनकी कोई रंजिश नहीं है। लूटपाट भी नहीं हुई है। ऐसे में हत्या के कारणों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें