फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः ठेका संचालक को तमंचा सटाकर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। देसी शराब की दुकान के संचालक को बुधवार रात तमंचा सटाकर दो लोगों ने लूट लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा चौराहा कृष्ण बिहारी नगर निवासी अमन पांडेय ने बताया कि वह तांबेश्वर का पुरवा स्थित देसी शराब की दुकान का अनुज्ञापी है। वह दुकान से 17 हजार 380 रुपये लेकर घर आ रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे तांबेश्वर नगर निवासी योगेंद्र पटेल उर्फ नीलू और गोरे ने महर्षि विद्या मंदिर स्कूल के पास कार रुकवाई और तमंचा सटाकर 17,380 रुपये लेकर चले गए।
पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। नीलू के खिलाफ पहले भी मारपीट और अन्य धाराओं के मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि लूट का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें