न्यूहैपी डेल इंटर कालेज सादीपुर मार्ग की अभिलेखों में चौड़ाई 35 फीट है, लेकिन अतिक्रमण के चलते सड़क सिमट कर आठ से नौ फीट रह गई है। आधे से अधिक हिस्से पर लोगों ने कब्जा कर दुकान व गुमटी लगा रखी है, जिससे जलनिकासी पूरी तरह से बाधिक हो गई है। अब स्थिति यह है कि इस मार्ग पर घुटनों तक पानी भरा है, जिससे बच्चों को स्कूल जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। न्यूहैपी डेल इटर कालेज के प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने बताया कि सड़क की चौड़ाई अभिलेखों में 35 फीट है, लेकिन मौके पर सिर्फ 8 से 9 फीट बची है। सड़क खाली कराने के लिए कई बार तहसील दिवस में शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अभी तक समस्या का निराकरण नहीं हो पाया है। उन्होंने सड़क अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।