फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं पर विकलांगों ने उठाई आवाज

Tue, 28 Jul 2015 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्यानपुर विकलांग जन समिति की सोमवार को बैठक हुई, जिसमें विकलांगों की समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। विकलांग जन समिति के जिलाध्यक्ष मोहम्मद यूनुस ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 18 अगस्त को लखनऊ जाकर शासन स्तर से विकलांगों की समस्याओं के निस्तारण की मांग की जाएगी।  विकलांग समिति के प्रबंधक खुर्शीद अहमद ने बताया कि विकलांगों की पेंशन को तीन सौ से बढ़ाकर एक हजार रुपये और ग्राम पंचायत से लेकर लोकसभा के चुनाव में विकलांगों को आरक्षण दिया जाए। इसके अलावा कलेक्ट्रेट स्थित विकलांग अतिथिगृह में चल रहे खनन विभाग व अन्य कार्यालय को खाली कर जिला विकलांग कल्याण अधिकारी के सुपुर्द किया जाए। इस मौके पर सुशांत सिंह चंदेल, समशाद खां, बसंतलाल, रईस खान, अभिषेक, मोहम्मद अमजद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें