फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बजट के अभाव में शुरू नहीं हो सका मार्ग चौड़ीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विधान परिषद में कानपुर देहात के स्टेट हाईवे-46 सिकंदरा-घाटमपुर चौडगरा मार्ग को फोरलेन और चौड़ीकरण की मांग उटाई है। विधान परिषद सदस्य अविनाश सिंह चौहान ने बुधवार को सदन में कहा कि यह मार्ग पांच जिलों की कनेक्टिविटी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस परियोजना से क्षेत्र के व्यापार और आवागमन में सुविधा मिलेगी। अविनाश सिंह ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना का प्रस्ताव जनवरी 2017 में तैयार किया गया था। वर्ष 2021 में इसकी निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्य भी आवंटित कर दिया गया था। हालांकि, बजट के अभाव में कार्यदायी संस्था ने काम शुरू नहीं किया। इसके चलते यह परियोजना अधूरी रह गई। वर्ष 2025 में पुनः निविदाएं आमंत्रित की गईं। वर्तमान में निविदा और तकनीकी मूल्यांकन की सभी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। इसके बावजूद, विभाग की ओर से अभी तक कैबिनेट से परियोजना की स्वीकृति नहीं ली गई है। यह मार्ग कानपुर नगर, कानपुर देहात, फतेहपुर, इटावा और प्रयागराज जैसे पांच जिलों को जोड़ता है। यह कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने वाली एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके निर्माण से इन क्षेत्रों के छोटे उद्योगों और व्यापारियों की ओडीओपी इकाइयों के व्यापार में वृद्धि होगी। साथ ही, क्षेत्रवासियों के आवागमन में भी काफी सुविधा मिलेगी। परियोजना का पूरा होना क्षेत्रीय विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें