फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अठारह लाख की लागत से गड्ढामुक्त होंगी शहर की सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर की सड़कें 18 लाख रुपये से गड्ढा मुक्त होंगी। नगर पालिका इस्टीमेट तैयार कर टेंडर प्रक्रिया शुरू करा दी है। इसी महीने के अंत तक सड़कों के गड्ढों की पटाई की काम प्रारंभ हो सकता है।
विज्ञापन

बारिश में बर्बाद हुईं सड़कों की मरम्मत के लिए नगर पालिका ने कवायद शुरू कर दी है। जलभराव के कारण जगह-जगह हुए गड्ढों की पैचिंग की तैयारी है। अवर अभियंता सिविल अमित जायसवाल ने बताया कि नगर पालिका ने इसके लिए 18 लाख का इस्टीमेट तैयार किया है। मरम्मत कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू है।
प्रक्रिया पूरी होने पर सड़कों पर पैचिंग का काम प्रारंभ होगा। इसके लिए जिला अस्पताल से बिंदकी बस स्टाप, पटेलनगर चौराहे से शादीपुर चौराहा, शादीपुर चौराहा से रेलवे स्टेशन, शादीपुर रेलवे क्रासिंग के शादीपुर चौराहा, शादीपुर चौराहे से नासिरपीर रोड, पत्थरकटा चौराहा से अस्ती रोड, अंदौली पुलिया से बहुआ रोड को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

पहले चरण में सिर्फ डामर रोडों पर ही काम होगा। सीसी सड़कों की मरम्मत के लिए बाद टेंडर कराया जाएगा।
पिछले साल खर्च हुए थे 36 लाख रुपये
पिछले साल बारिश के बाद नगर पालिका ने 36 लाख रुपये से शहर की सड़कें गड्ढामुक्त कराई थीं। इस बार बारिश के कारण सड़कों की हालत पिछले साल से भी अधिक खराब है। ऐसे मेें 18 लाख की लागत से सड़कें कैसे गड्ढामुक्त हो पाएंगी। गड्ढामुक्त अभियान में पिछले साल शामिल सभी सड़कें इस बार भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें