फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपंजीकृत ट्राला-ट्राली का जिलेभर में कार्मिशिएल प्रयोग

विज्ञापन
बांदा सागर बाईपास में ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर जाते लोग। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में एक भी ट्राली और ट्राला का एआरटीओ कार्यालय में व्यवसायिक पंजीकरण नहीं है। कानपुर देहात में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से हादसे में कई लोगों की मौत के बाद पुलिस और परिवहन विभाग चौकन्ना हुआ है। रविवार को एनएचएआई टोल प्लाजा, कटोघन खागा, नउवाबाग, हाईवे में अभियान चलाकर ग्रामीणों को कृषि कार्य में ट्रैक्टर-ट्राली व ट्राला का इस्तेमाल करने के लिए जागरुक किया गया।
विज्ञापन

मौरंग, बालू खदानों, रैक प्वाइंट और अन्य जगहों पर ट्रैक्टरों के साथ ट्राली व ट्राला का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जाता है। नियम के मुताबिक व्यवसायिक इस्तेमाल में लाने के लिए एआरटीओ कार्यालय में ट्राला व ट्राली का पंजीकरण होना चाहिए। लेकिन, टैक्स बचाने के लिए ट्राला-ट्राली के वाहन स्वामी पंजीकरण नहीं कराते हैं। कई बार हादसों के बाद भी प्रशासन ने सबक नहीं लिया।
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के दूधी कागार पर करीब छह माह में तीन बार ट्रैक्टर-ट्राली पलट चुकी हैं। इनमें गंगा स्नान के लिए जाने वाले लोग सवार रहे हैं। एक मौत और लगभग पचास लोग घायल हुए हैं। इसके बाद भी ट्रैक्टर स्वामियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। यही हालात सभी थाना क्षेत्रों में हैं।
विज्ञापन

एसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि यातायात और थानों की पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए हैं। ट्रैक्टर की ट्राली और ट्राला पर लोगों को नहीं बैठाया जाए। ट्रैक्टर स्वामियों को जागरूक किया जाए। एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय जीएन मिश्रा ने बताया कि जिले में एक भी ट्राला व ट्राली पंजीकृत नहीं है। मौरंग, बालू लदे ट्राला पकड़े जाने पर सीज कर कार्रवाई की जाती है।
विशेष सड़क सुरक्षा का चला अभियान
एआरटीओ प्रशासन पुष्पांजलि और एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय जीएन मिश्रा की ओर से रविवार को विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय जीएन मिश्रा ने बताया कि शासन के निर्देश पर गांधी जयंती के मौके पर विशेष सड़क सुरक्षा अभियान में बच्चों यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। चालकों के स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण के लिए रोडवेज बस अड्डे में शिविर लगाया गया। एनएचएआई टोल प्लाजा,कटोघन खागा, नउवाबाग हाईवे पर चालकों को अभियान चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें