फतेहपुर। महाकुंभ की डगर में पड़ने वाले शहर को बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। यहां शहर की गलियों को, बस स्टैंडों से लेकर रेलवे स्टेशन तक यात्रियों के स्वागत में पोस्टर-बैनर लगाए गए हैं। पेट्रोल पंपों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाने के साथ सेल्फी प्लाइंट बनाए गए हैं। शहर की सड़कों पर महाकुंभ की यात्राएं निकाली जा रही हैं।
महाकुंभ को लेकर जनपद के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। इसको लेकर शहर की गलियों को सजाने का काम शुरू कर दिया गया है। यहां मुराइन टोला में भगवा झंडियां लगा दी गई हैं। साथ ही प्रभु श्री राम के पोस्टर लगाए गए हैं। यहां स्थित महादेव मंदिर को भी फूलों से सजाया गया है। इसी तरह जनपद के 40 से अधिक पेट्रोल पंपों को सजाया गया है। यहां तिरंगा झंडे वाली रंग-बिरंगी लाइटे लगाई गई हैं। वहीं दर्शनार्थियों के बैठने व रुकने वाले स्थानों को फूलों से सजाया गया है। इसी तरह पेट्रोल पंपों पर बहुत ही खूबसूरत सेल्फी प्लाइंट बनाए गए हैं। यह देखते ही मन मोह लेते हैं।