फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रैक्टर ट्राली में भिड़े बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खजुहा। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के खजुहा और शंकर नगर के बीच रोड पर खड़े पंचर ट्रैक्टर ट्राली में भिड़े बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस को हेलमेट नहीं मिला।
विज्ञापन

शंकर नगर और खजुहा के बीच बीच सड़क पर पंचर ट्रैक्टर खड़ा था। मंगलवार की शाम खड़े ट्रैक्टर में बाइक सवार पीछे से आ घुसा, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। लोगों ने ट्रैक्टर के समीप पड़े बाइक सवार को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची खजुहा पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार की शिनाख्त रसूलपुर पधारा गांव निवासी कृष्ण कुमार (40) के रूप से उसके पास मिले आधार कार्ड से की है। खजुहा चौकी इंचार्ज भगवान बक्स सिंह ने बताया कि बाइक सवार के परिजनों को दुर्घटना की सूचना भेजकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उधर, थरियांव थाना क्षेत्र के आरापुर के सामने हाईवे पर डायवर्जन डिवाइडर से शराब के नशे में धुत बाइक सवार तीन युवक भिड़ गए। सूचना पाकर थरियांव पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अचेतावस्था में 108 एंबुलेंस से हरदों सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें