फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिला अस्पताल परिसर में जर्जर भवन और पानी टंकी से हादसे का खतरा

विज्ञापन
फोटो-29-जर्जर पानी टंकी के नीचे से गुजरते लोग। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
फतेहपुर। जिला अस्पताल परिसर में स्थित जर्जर भवन और पानी टंकी हादसे को दावत दे रहे हैं। जर्जर भवन में कुछ लोग आवास बनाकर रह रहे हैं। वहीं पुलिस चौकी के पास स्थित पानी टंकी भी बेहद जर्जर स्थिति में है। टंकी के पिलर अलग होकर लटक रहे हैं और उसका मलबा गिर रहा है। टंकी के नीचे से रोजाना हजारों मरीजों और तीमारदारों का आवागमन होता है। नीचे बाइक स्टैंड भी संचालित है। इससे खतरा और बढ़ गया है।
विज्ञापन

अस्पताल परिसर में स्थित नर्सिंग हॉस्टल भी जर्जर हालत में है। यहां करीब 30 स्वास्थ्यकर्मी परिवार सहित रहते हैं। भवन की दीवारों में दरारें हैं। छज्जे टूटकर लटक रहे हैं और कई जगह पेड़ उग आए हैं। इससे तेज हवा में हादसे की आशंका बनी हुई है।
सीएमएस डॉ. राजेश कुमार ने हॉस्टल खाली कराने के लिए नोटिस जारी किया था। अस्पताल के निर्माण और मरम्मत कार्य के लिए तैनात सहायक अभियंता (एई) सोम शेखर को जांच के निर्देश दिए थे लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

फोटो-29-जर्जर पानी टंकी के नीचे से गुजरते लोग। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें