फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सीएचसी में हंगामा, डॉक्टर और स्टाफ से अभद्रता की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिंदकी। सीएचसी में मंगलवार देर रात इलाज कराने पहुंचे मरीज के परिजनों और ग्रामीणों ने डॉक्टर और स्टाफ के साथ अभद्रता की। गाली-गलौज और मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस ने चिकित्सा अधीक्षक की तहरीर पर तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन


सीएचसी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 22 जुलाई की रात साढ़े नौ बजे गांव हरदौली निवासी मरीज आशीष कुमार को पीआरडी जवान दयाराम इलाज के लिए सीएचसी लाया। आरोप है कि मरीज के परिजनों ने डॉक्टर पर दबाव बनाया कि पहले मेडिकल किया जाए। इसके बाद इलाज किया जाए। उन्होंने जबरन सिर का एक्स-रे और सीटी स्कैन कराने के लिए रेफर करने की मांग की। इस दौरान मरीज के साथ आई महिलाएं खुद को डॉक्टर बता रहीं थीं, जबकि एक युवक अपने को पत्रकार बताकर हंगामा करता रहा। आरोपियों ने इमरजेंसी कक्ष के अंदर स्टाफ से बदसलूकी और गाली-गलौज की। इससे अन्य भर्ती मरीजों को परेशानी हुई और सरकारी कार्य प्रभावित हुआ। शिकायत की प्रतिलिपि सीएमओ, एसडीएम, सीओ और पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई है। कोतवाली प्रभारी लान सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें