स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार को जिला स्तरीय बालक एवं बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। जिला युवा कल्याण अधिकारी आरडी यादव ने हरी झंडी दिखा कर शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में रिंकू व अल्पना को दौड़ में अव्वल पाया गया।
बालक वर्ग के तीन किलोमीटर दौड़ में सबसे तेज दौड़ते हुए रिंकू प्रथम रहे। किशन सिंह दूसरे और शिवम सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार आठ सौ मीटर दौड़ में प्रतिभागी राम सिंह ने सभी को पछाड़ते हुए बाजी मारी। राजा सिंह दूसरे और हिमांशु तीसरे स्थान पर रहे। चार सौ मीटर दौड़ में किशन प्रथम, हिमजान द्वितीय, आशीष कुमार तृतीय, सौ मीटर दौड़ में शुभम राय प्रथम, मानस कुमार द्वितीय और आकाश सिंह तृतीय आए। दो सौ मीटर दौड़ में अंकित तिवारी प्रथम, पियूष कुमार द्वितीय, आकाश सिंह तृतीय स्थान पर रहे।
लंबी कूद में सुनील कुमार प्रथम, सोमनाथ द्वितीय और सहजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार बालिका वर्ग में तीन किलोमीटर में अल्पना लोधी सबसे तेज दौड़ीं जबकि प्रीती देवी द्वितीय, आरती तीसरे स्थान पर रहीं। आठ सौ मीटर दौड़ में शोभना प्रथम, शबा द्वितीय, सिमरन तृतीय, चार सौ मीटर दौड़ में अंकिता कश्यप प्रथम, शमा परवीन द्वितीय, अंकिता सिंह तृतीय, दो सौ मीटर दौड़ में कशिश चंद्रा प्रथम, अंकिता कश्यप द्वितीय, शिव लोचना तृतीय रहीं। लंबी कूद में निशा गौतम प्रथम, भावना गौतम द्वितीय और शिवलोचना तीसरे स्थान पर रहीं। उप क्रीड़ा अधिकारी संजीव वर्मा ने बताया कि शेष प्रतियोगिता शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगी। इस मौके पर एथलेटिक्स प्रशिक्षिका विभा सिंह, एके मिश्रा, दिनेश सिंह, दीपांजलि श्रीवास्तव, अनवर, सुमित द्विवेदी, मुकेश यादव रहे।