फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में घूमी किसान कमेरा जागरण यात्रा

Thu, 22 Dec 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
विज्ञापन
यात्रा में शामिल अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल एवं पल्लवी पटेल। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अपना दल की किसान कमेरा जागरण यात्रा ने बुधवार को दोपहर एक दर्जन गांवों का भ्रमण किया। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।
विज्ञापन


अपना दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल ने कहा कि कमेरे किसान और गरीबों को एकजुट एवं जागरूक करने के लिए यात्रा शुरू की गई है। रोटी, कपड़ा, मंदिर, मस्जिद, जाति और धर्म से ऊपर उठकर एकजुट होने की जरूरत है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पल्लवी पटेल ने केंद्र और राज्य सरकारों की लुभावनी योजनाओं से सावधान करते हुए कहा कि देश और प्रदेश के कमेरों की आर्थिक हालत दिनों दिन कमजोर हो रही है।
विज्ञापन


जागरण यात्रा खागा विधानसभा क्षेत्र के बम्हरौली, अढ़ौली, कबरहा, धाता, लिहई, रक्षपालपुर, गोंदौरा और लाखीपुर गई। यहां पर जनसभाएं हुई। इस मौके पर अपना दल के संस्थापक सदस्य मान सिंह पटेल, प्रवक्ता आरबी सिंह पटेल, शकील आरफी, विक्की मौर्य, अमर सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, शरद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें