फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जर्जर मार्ग पर बाइक फिसलने में सवार की मौत

Fri, 14 Jun 2024 01:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर। जर्जर गाजीपुर मार्ग पर बाइक सवार की फिसलने से मौत हो गई। किशनपुर थाने के नरोत्तमपुर मजरे असदुल्लापुर सिठयानी निवासी श्याबाबू पाल (45) बुधवार रात नरैनी बाइक से जा रहे थे। श्रीज्वाला प्रसाद डिग्री कालेज के पास बाइक फिसल गई। बाइक सवार श्यामबाबू मुंह के बल गिरा। जिला अस्पताल से डाक्टर ने कानपुर हैलट रेफर किया। इलाज दौरान श्यामबाबू पाल की मौत हो गई।
विज्ञापन



-
सपा नेता को अंतरिम जमानत मिली
फतेहपुर। मतगणना के एक दिन पहले एक्स पर टिप्पणी करने वाले सपा नेता पीयूष तिवारी को अंतरिम जमानत कोर्ट से मिली है। सपा सांसद नरेश उत्तम के पक्ष में सपा नेता ने जिला प्रशासन के खिलाफ फेसबुक में टिप्पणी की थी।


आर्म्स एक्ट में दोषी का सजा
फतेहपुर। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट संख्या तृतीय ने आर्म्स एक्ट में मो. नफीस को दोषी करार दिया। कोर्ट ने जेल में बिताई अवधि और एक हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। उसे 2018 में असोथर पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन




आग लगने से महिला झुलसी, अरोप लगाया
फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के देवमई गांव निवासी सुरेश गंगापार रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र में खेत पर झोपड़ी बनाकर रहता है। झोपड़ी में रात को आग लगने से सुरेश की मां रामकली झुलस गई। सुरेश ने कुछ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाकर मलवां थाने में तहरीर दी। पुलिस ने महिला का इलाज कराने के बाद सरेनी थाने पीड़ित को भेजा है। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि घटनास्थल सरेनी थाने का है।
-
बाइक से गिरकर महिला घायल, रेफर
फतेहपुर। बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के बरेठर खुर्द निवासी जितेंद्र कुमार पत्नी गुड्डन को बाइक से बिंदकी की ओर लेकर जा रहा था। बाइक से गुड्डन गिरकर घायल हो गई। उसे कानपुर रेफर किया गया है।

-
बाइकाें की भिड़ंत में होमगार्ड घायल
फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के हसवा कस्बे के पास बाइकों की भिड़ंत में होमगार्ड रामबाबू घायल हो गया। वह थाना क्षेत्र के मिचकी गांव निवासी है। जिला अस्पताल ड्यूटी पर आते समय हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें