फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बाहर बरस रही आग, अंदर उमस कर रही बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पारा एक सप्ताह से 44 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है। हालांकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे उमस भरी गर्मी बेचैनी पैदा करने लगी है।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह से ही लू व गर्मी ने बहाल कर दिया। दोपहर तक पारा 44 डिग्री पहुंच गया। सुबह 10 बजे से ही घरों के बाहर आग बरसी। शाम चार बजे तक लोग बेहाल रहे। घरों के भीतर उमसभरी गर्मी से बेचैनी और बाहर आग बरसाती धूप ने आम जनमानस परेशान हो गए। झुलसती गर्मी के कारण जिला अस्पताल में भी लू, पेट दर्द समेत अन्य मरीज अधिक संख्या में पहुंचे।
दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक सड़कें और बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर एक-दो लोग आते जाते दिखे। दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते रहे। शाम चार बजे के बाद कुछ चहल पहल बढ़ी, लेकिन गर्म हवाएं अंधेरा होने के बाद तक चलती रहीं।
विज्ञापन


वाटर लाइनों से निकल रहा गर्म पानी
गर्मी का विकराल रूप का अंदाजा जलापूर्ति के लिए बिछी वाटर लाइनों से लगाया जा सकता है। वर्तमान समय में वाटर लाइन से गरम पानी निकल रहा है। पानी गर्म होने के कारण लोग नलों की टोंटी से निकले पानी से प्यास नहीं बुझा पा रहे हैं। टोंटी खोलते हैं, लेकिन पानी गर्म होने के कारण मुंह में नहीं लगाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें