फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान की तौल न होने का मुद्दा उठा

Tue, 22 Nov 2016 12:40 AM IST
फतेहपुर
विज्ञापन
भाकियू की मासिक बैठक में समस्याएं सुनते राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाकियू की नहर कालोनी में सोमवार को मासिक बैठक हुई। इसमें किसानों ने क्रय केंद्रों में धान न खरीदे जाने की समस्या उठाई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने भरोसा दिया कि किसानाें की सभी समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।
विज्ञापन



राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि मेहनत से तैयार की गई फसल (धान) को मानक विहीन बताया जा रहा है। किसानों के धान की तौल केंद्र प्रभारी प्राथमिकता से कराएं। मंसूरी धान के अलावा मोटे किस्म के धान की तौल कराई जाए। यदि क्रय केंद्र में मंसूरी के साथ अन्य प्रजाति की खरीद नहीं शुरू हुई तो जिले में पंचायत की जाएगी। इसके जिम्मेदार जिलाधिकारी होंगे।

जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम ने कहा कि किसानों पर किसी प्रकार का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दो साल सूखा और दैवीय आपदा से किसान पूरी तरह से तबाह हो चुका है। इस बार अच्छी फसल हुई है तो उसको बेचने मेें किसान को समर्थन मूल्य का लाभ दिया जाए। इस मौके पर महासचिव मधुसूदन तिवारी, जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, रामसहांय पटेल, प्रवीण सिंह, अशोक उत्तम, ज्ञान सिंह, दीपक कुमार गुप्ता, नवल सिंह पटेल, रामाधार, संतोष कुमार बाजपेई, नागेंद्र सिंह यादव, पुत्तन सिंह, भानू  प्रताप सिंह, राममिलन सिंह, अजय पाल, बउवनन शुक्ला, अवधेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें