फतेहपुर। गोकशी के मामले मेें फरार गैंगस्टर आरोपी को खागा कोतवाली की पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। आरोपी पर पांच हजार का इनाम घोषित था।
किशनपुर थाना क्षेत्र में करीब तीन माह पहले गोकशी की घटना हुई थी। घटना में पुलिस ने आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। मामले की जांच खागा कोतवाल को मिली थी। जिसमें जांच के दौरान पुलिस ने वांछित आरोपियों को पकड़ कर जेल भेज दिया था। घटना का मुख्य आरोपी पचीसा खागा निवासी तैजीम उर्फ नंचू फरार था। खागा कोतवाल सत्येंद्र सिंह ने पचीसा गांव में आरोपी के होने की जानकारी पर घेरकर उसे पकड़ लिया। पुलिस लाइन में एएसपी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपी तैजीम पर इनाम घोषित था। आरोपी को जेल भेजा गया है।