फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, परीक्षा कल

Sat, 07 Jan 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
जीआईसी सभागार में प्रवेश परीक्षा की तैयारी बैठक में हिस्सा लेते पर्यवेक्षक और केंद्र व्यवस्थापक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीआईओएस नंदलाल यादव ने नवोदय प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की। शुक्रवार को जीआईसी  सभागार में 21 परीक्षा केंद्रों के केंद्र व्यवस्थापक और पर्यवेक्षकों को नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए दिशा निर्देश जारी किए गए। बैठक में जवाहर नवोदय स्कूल के प्रिंसिपल एसके पांडेय ने परीक्षा से संबंधित आवश्यक जानकारियां दी।
विज्ञापन



नवोदय प्रवेश परीक्षा 2017 के लिए 9117 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा जिले भर के कुल 21 केंद्रों में सुबह 11.30 बजे से शुरू होकर दोपहर 1.30 बजे खत्म होगी। डीआईओएस ने बताया कि हर परीक्षा केंद्र में एक माध्यमिक स्कूल का प्रिंसिपल और एक नवोदय का शिक्षक पर्यवेक्षक होगा। केंद्र व्यवस्थापक सुबह आठ बजे परीक्षा तिथि को स्कूल पहुंचेंगे। सभी केद्रों में प्रश्नपत्र और और उत्तर पुस्तिकाएं पहुंचाई जाएंगी।

यह परीक्षा सामग्री केंद्र व्यवस्थापक को ही रिसीव कराई जाएगी। पांच सौ से अधिक परीक्षार्थियों वाले केंद्र में एक अतिरिक्त पर्यवेक्षक नियुक्त किया जाएगा। नवोदय के प्रधानाचार्य एसके पांडेय ने परीक्षा ड्यूटी करने वाले शिक्षक और कर्मचारियों को पारिश्रमिक के साथ मार्ग व्यय आदि भुगतान से संबंधित जानकारी दी। उन्होंने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक की जिम्मेदारी होगी कि उत्तर पुस्तिकाओं के बंडल सील कराने के बाद स्कूल पर्यवेक्षक को सुपुर्द करने के बाद केंद्र छोड़ें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें