जहानाबाद। सीएचसी से सेवानिवृत्त सहायक नर्स पुष्पा सिंह की रविवार को स्कूटी से गिरने से मौत हो गई। मऊ जनपद की रहने वाली पुष्पा सिंह सेवानिवृत्त नर्स थीं। परिजन ने बताया कि सेवानिवृत्त होने के बाद जहानाबाद कस्बे में ही परिवार समेत रहती थीं। वह करीब 30 वर्ष सीएचसी जहानाबाद में तैनात थीं। इसके बाद पीएचसी बकेवर से 2025 में सेवानिवृत्त होकर जहानाबाद में रहने लगीं। रविवार को वह किसी काम से स्कूटी से बकेवर जा रही थीं। शकूराबाद मुगल मार्ग पर स्कूटी फिसलने से गिर गईं। एंबुलेंस से उन्हें कानपुर परिजन लेकर जा रहे थे। उनकी रास्ते में मौत हो गई। परिजन शव मऊ गृह जनपद ले गए हैं।