फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त कैप्टन के बेटे ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेवानिवृत्त कैप्टन के बेटे ने मानसिक तनाव के चलते शनिवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शहर कोतवाली क्षेत्र के दक्षिणी गौतम नगर निवासी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव का बेटा सिद्घांशु श्रीवास्तव (28) रात को खाने के बाद कमरे में सोने चला गया था। रविवार सुबह सिद्घांशु कमरे से बाहर नहीं निकला। तभी परिजन कमरे पहुंचे। कमरे में दुपट्टे के फंदे से उसे पंखे के कुंडे पर लटकता देखा।
विज्ञापन

सिद्घांशु से एक बड़ा भाई शोभित और छोटा भाई हिमांशु हैं। परिजनों ने बताया कि सिद्घांशु तीन साल पहले इंजीनियरिंग का छात्र था। वह पढ़ाई छोड़कर घर में रहने लगा था। मानसिक तनाव में रहता था। अकेले रहना पसंद करता था। किसी से भी अधिक बातचीत नहीं करता था। पिता प्रमोद फौजी थे। वह कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। चौकी इंचार्ज विजय त्रिवेदी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की जांच की जाएगी। मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की तहरीर पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें