फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: कीचड़ में बाइक फिसलने पर सेवानिवृत्त लेखपाल ट्रक से कुचला

विज्ञापन
फोटो-38- मृतक सेवा निवृत्त लेखपाल महेंद्र प्रताप सिंह की फाइल फ़ोटो। स्रोत परिजन
विज्ञापन
हुसैनगंज। कीचड़ में बाइक फिसलने से शनिवार शाम सेवानिवृत्त लेखपाल ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे में बगल से निकले ट्रक के टायर के नीचे लेखपाल का सिर आने से कुचलकर मौत हो गई। पुलिस ने चालक और ट्रक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के वर्मा चौराहा निवासी महेंद्र प्रताप (60) लेखपाल थे। वह 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी तैनाती हुसैनगंज क्षेत्र में थी। उनके स्थान पर पवनेश कुमार की नई तैनाती हुई है। वह नए लेखपाल को क्षेत्र दिखाकर घर लौट रहे थे।
हुसैनगंज कस्बा के जमरावां रोड पर बाइक कीचड़ में फिसल गई। वह रोड की ओर गिरे। साथी लेखपाल दूसरी ओर गिरा। पीछे से आ रहे ट्रक के टायर के नीचे सिर आने से महेंद्र प्रताप की मौत हो गई है। हादसे के बाद मार्ग पर यातायात बाधित हो गया।
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और शव हटवाया। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि ट्रक और चालक को हिरासत में लिया गया है। आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

घायल वृद्ध ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
थरियांव थाना क्षेत्र के ग्राम कमालीपुर मजरे दानियालपुर में एक सप्ताह पूर्व बाइक की चपेट में आने से घायल वृद्ध की शनिवार को कानपुर हैलट में इलाज दौरान मौत हो गई। कमालीपुर मजरे दानियालपुर गांव निवासी 60 वर्षीय रामशरण 12 दिसंबर को साइकिल से बीज लेकर घर आ रहा था। वह गांव के समीप पहुंचा था। तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी थी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

फोटो-38- मृतक सेवा निवृत्त लेखपाल महेंद्र प्रताप सिंह की फाइल फ़ोटो। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें