फोटो-36-बिंदकी स्थित हनुमान मंदिर में बैठक करते रामलीला कमेटी के लोग। संवाद
बिंदकी। क्षेत्र के श्री हनुमान मंदिर में रविवार देर शाम श्री रामलीला कमेटी की बैठक हुई। इसमें पांच दिवसीय दशहरा महोत्सव की तैयारियों पर मंथन किया गया। 18 से 22 अक्तूबर तक होने वाले आयोजन को भव्य बनाने के लिए पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कमेटी अध्यक्ष शिवम सिंह परिहार की अध्यक्षता में हुई बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि इस बार रामलीला के स्वरूपों को और भव्यता प्रदान की जाएगी। 20 अक्तूबर को श्रीराम द्वारा रावण का वध किया जाएगा।
मैदान के पूरब दिशा में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए टिनशेड युक्त पक्का चबूतरा तैयार किया गया है। तहसील गेट नंबर दो के सामने गेट बनाने का काम भी चल रहा है।
बैठक में संरक्षक नरेंद्र गुप्ता, अशोक गुप्ता, सुनील गुप्ता, महामंत्री गुलशन गुप्ता, प्रतीक शुक्ला, पुरुषोत्तम ओमर, आशीष तिवारी, उत्कर्ष सिंह, संदीप पटेल, रजत अग्रवाल, रामजी त्रिवेदी, आशीष गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
फोटो-36-बिंदकी स्थित हनुमान मंदिर में बैठक करते रामलीला कमेटी के लोग। संवाद