फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पालिका ने फहराया सौ फिट ऊंचा तिरंगा

विज्ञापन
नगर पालिका गेट पर शहर के सबसे ऊॅचे राष्ट्रीय ध्वज को बटन दबाकर फहराती केंद्रीय राज्य मंत्री साध्? - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
फतेहपुर। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर नगर पालिका ने समस्त जनपदवासियों को गर्व का अवसर दिया। पालिका ने अपने गेट पर सौ फिट ऊंचा तिरंगा फहराया। तिरंगा फहराने के बाद राष्ट्रगान हुआ।
विज्ञापन

जनपद के सबसे ऊंचे तिरंगे को फहराते हुए देखने के लिए शहरियों की भीड़ इस कदर जुटी कि पूरा जीटी रोड जाम हो गया। सभी तिरंगे के साथ एक सेल्फी लेने के लिए धक्कामुक्की करते नजर आए।
तिरंगे को सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बटन दबाकर फहराया। तिरंगे की शान में विभिन्न दलों के नेता और सभी धर्म गुरु एक ही मंच साझा करते नजर आए। सभी ने पालिका की इस पहल की प्रशंसा की।
विज्ञापन

जनपद के सबसे ऊंचे तिरंगे को फहराने के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कारागार राज्यमंत्री जय कुमार सिंह जैकी, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष मिश्र, सपा एमएलसी मानसिंह यादव, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नजाकत खातून, डीएम अपूर्वा दुबे, पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल, एडीएम न्यायिक विनीता सिंह, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि हाजी रजा पहुंचे।
इन सभी ने दीप प्रज्जवलित किया। हाजी रजा ने नगर पालिका की ओर से सभी आगंतुकों को प्रतीक चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट करके उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी और सभी वार्डों के सभासद एवं सभी धर्मगुरु मौजूद रहे।

नगर पालिका गेट पर फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज- फोटो : FATEHPUR

नगर पालिका गेट पर शहर के सबसे ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के शुभ अवसर पर मौजूद भीड़- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें