फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

110 अफसरों पर रिपोर्ट के आदेश

Fri, 02 Oct 2015 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के सामान्य निर्वाचन 2015 के मद्देनजर गुरुवार को पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण हुआ। जिसमें 58 पीठासीन अधिकारी समेत 110 मतदान अधिकारी प्रथम अनुपस्थिति रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनुपस्थिति लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 
जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव रौतेला दोपहर 12 बजे मंडी समिति में चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रम में पहुंचे। प्रशिक्षण में 58 पीठासीन अधिकारी समेत 110 मतदान अधिकारी प्रथम नहीं आए थे। इसे गंभीरता से लेते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रशिक्षण से नदारद पीठासीन अधिकारियों व मतदान अधिकारी प्रथम पर विभागीय कार्रवाईअमल पर लाने के साथ उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

 उन्होंने कहा कि 3 अक्तूबर को प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी को प्रशिक्षण में हिस्सा लेना है। यदि किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी को किसी प्रकार की परेशानी है या फिर जानकारी का अभाव है तो वह मंडी समिति में जाकर सीडीओ, डीआईओएस व उप निदेशक कृषि प्रसार अधिकारी से संपर्क कर सकता है। इस मौके पर एसपी ओम प्रकाश ने सुरक्षा को लेकर चर्चा करने के साथ निष्पक्ष चुनाव कराए जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें