फतेहपुर। काम से घर लौट रहे ट्रैवल्स संचालक के साथ मारपीट की गई। पुलिस ने मामले में 28 लोगों के खिलाफ मारपीट, तोड़फोड़ और बलवे का मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वीडियो से बलवाइयों को चिह्नित करना शुरू किया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के मुराइनटोला मोहल्ला निवासी राजकुमार ने ट्रैवल्स कंपनी संचालक हैं। उन्होंने एफआईआर में बताया कि वे वीआईपी रोड की ओर से घर जा रहे थे।
मंडप गेस्ट हाउस के पास गढ़ीवा मोहल्ला निवासी हिमांशु, सूरज और आईटीआई रोड निवासी रवि सोनी समेत 20-25 लड़कों ने उसकी गाड़ी रुकवा ली।
गाली-गलौज देकर उस पर हमला किया।
बाइक में तोड़फोड़ कर लात घूंसों से उसकी पिटाई की।
राजकुमार ने बताया कि मारपीट के दौरान एक मित्र ने वीडियो बनाया है। वीडियो में तोड़फोड़, मारपीट करने वाले स्पष्ट दिखाई दे रहे हैं।
उनमें तीन लोगों को पहचाना है। कोतवाल अमित मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।