फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सरकारी भूमि पर कर्बला के अवैध निर्माण में 18 लोगों पर रिपोर्ट

Thu, 01 May 2025 12:58 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सरकारी भूमि पर कर्बला का अवैध निर्माण कराने की कोशिश करने वालों 18 लोगों के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को रिपोर्ट दर्ज की है। राधानगर थाने के सब इंस्पेक्टर शिवशंकर उपाध्याय ने बताया कि कुछ लोग खंभापुर में साहू आटा चक्की के पास सरकारी भूमि पर कर्बला का निर्माण कर मंगलवार को अवैध कब्जा कर रहे थे। वह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। निर्माण से सौहार्द बिगड़ने के हालात दिखे। एसआई ने मामले में कासिम पुत्र खालिद, बशीर पुत्र रशीद, सरताज पुत्र शमशाद, शहीद पुत्र रफुद्दीन, बाबू पुत्र शमशाद, इस्माइल पुत्र मजीत, मुन्नवर पुत्र मजीद अहमद, इकबाल पुत्र जाहिर, रशीद पुत्र अली अहमद, रमजान पुत्र गुलाम, जैद अहमद पुत्र बशीर, इमरान पुत्र शरीफ, इरफान पुत्र शरीफ व पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक दिनेश मिश्रा ने बताया कि सरकारी जमीन में कब्जा करने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को पाबंद किया जाएगा। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें