खागा। कोतवाली क्षेत्र के पलवां मजरे संवत गांव के मां-बेटे पर प्लाॅट खरीदने के बाद विक्रेता की रकम हड़पने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थरियांव कस्बा निवासी घनश्याम शिवहरे वकील हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि पलवां निवासी अमर बहादुर की पत्नी ननकी देवी को दो लाख रुपये में प्लाॅट का बैनामा किया था। कुछ दिन बाद रुपये देने के लिए ननकी ने कहा था। इसी दौरान ननकी देवी के पुत्र अमित ने उसकी जेसीबी व ट्रैक्टर 25 हजार रुपये प्रतिमाह पर किराये में ले रखा था। उसका कुल दो लाख 50 हजार रुपये बकाया था।
कुछ समय बाद मां व बेटे रुपये देने में आनाकानी करने लगे। काफी दबाव बनाने पर ढाई लाख रुपये का चेक दिया जो बैंक में बाउंस हो गया। कोतवाल आरके पटेल ने बताया कि घनश्याम की तहरीर के आधार पर ननकी देवी और उसके पुत्र अमित के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।